संदेश

2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गुड़ामालानी भाजपा की जनाक्रोश यात्रा का समापन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने संबोधित किया

चित्र
 संसदीय क्षेत्र के गुडामालानी में आज कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के खिलाफ प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित जन आक्रोश यात्रा के तहत महासभा में भाग केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश जी चौधरी लिया।  इस दौरान बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेश बी. चौहान जी, प्रदेश महामंत्री श्री के.के. विश्नोई जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे। देखे वीडियो भी इस लिंक से कांग्रेस ने राजस्थान में चुनाव से पहले अनेक लुभावने वादे किए थे, जिन्हें सत्ता में आने के बाद पूरी तरह भूल गई है। साथ ही कांग्रेस सरकार के कुशासन में महिलाओं और एससी एसटी वर्ग के लोगों के साथ उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की हालत इतनी खराब है कि दिनदहाड़े गोलियां चल जाती है, इससे प्रदेश की जनता परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा को प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद प्रदान करेगी। #JanAakroshYatra