गुड़ामालानी निकटवर्ती देवनगर भेडाना गांव में कल शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं ने समुद्र मंथन की रस्म निभाई
BARMER BREAKING NEWS
गुड़ामालानी निकटवर्ती देवनगर भेडाना गांव में कल शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं ने समुद्र मंथन की रस्म निभाई
खास बात यह है कि इस बार बारिश नहीं होने से तालाब में पानी नहीं आया तो आसपास के बेरो से टयूबवैल के माध्यम से व टेंकर लाकर तालाब में पानी इकट्टा कर यह रस्म निभाई गई
जिसमे जामताराम,अजाराम,परखाराम, मसराराम,खुमाराम, व अन्य युवागण ने पानी की व्यवस्था की।
परंपरा के अनुसार सुहागिन महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा।। देखे वीडियो इस लिंक से
https://youtu.be/lhk-SV7Nloc
समंदर हिलोरने
https://youtu.be/-ZjeUbyDw7M
इसके पश्चात गांव के तालाब में आसपास के टयूबवैल से तालाब में पानी एकत्रित कर सभी महिलाओं को अपने-अपने भाइयों के हाथों से मटके साथ लेकर समुद्र हिलोरने की रस्म निभाई गई। भाइयों ने बहिनों को तालाब का पानी हथेली में लेकर पिलाया।
समुंद्र हिलोरने का नजारा देखने के लिए आसपास के कई गांवों से ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। वैसे हर वर्ष बारिश होने से तालाब में पानी भरा रहता था लेकिन इस बार बारिश कम होने से ग्रामीणों को स्वयं के स्तर पर व्यवस्था करनी पडी। समुद्र मंथन के इस कार्यक्रम को गांव में हर वर्ष बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम को मनाने के लिए देवनगर (वागावेरी) भेडाना गांव की महिलाए बेसब्री से इंतजार करती ! इस दौरान ग्रामीण युवक व बुजुर्ग रहे मौजूद चमनाराम पटेल , सुरेश पटेल (SP), राणाराम, मूलाराम चौधरी,प्रभुराम चौधरी,दरगाराम चौधरी, अचलाराम ,सुरेेेश , ओमप्रकाश , भीमाराम , नितेश राठौड़, व ग्रामीण रहे मौजूद !



टिप्पणियाँ